फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी वियोग में युवक ने दी जान

Wed, 23 Nov 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीन दिन बैंक का चक्कर काटने के बाद नहीं बदली किसान की नोट, लगाई फांसी - फोटो : social media
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल के गांव सलूनी निवासी 25 वर्षीय सुखदेव ने सोमवार रात्रि को पत्नी वियोग में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि सुखपाल शादीशुदा था तथा गांव में खेतबाड़ी का कार्य करता था। पिछले 5-6 माह से उसकी पत्नी अपने मायके रह रही थी। गत शुक्रवार को वह अपनी पत्नी को लेने अपने ससुराल गया था, लेकिन उसके ससुराल वालों ने उसे रविवार को आने बात कहकर वापस भेज दिया। इसके बाद वह रविवार को दोबारा अपनी पत्नी को लेने पहुंचा, लेकिन इस बार भी उसके ससुराल वालों ने पत्नी को भेजने से मना कर दिया। इसके बाद वह घर पर आ गया था। पत्नी नहीं आने से वह परेशान व गुमसुम रहता था। हर दिन भांति सोमवार रात को भी सुखदेव खाना खाकर अपने कमरे सोने के लिए गया। लेकिन सुबह जब वह नहीं उठा तो उसकी  मां ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, परंतु अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उसकी मां ने अपने बड़े बेटे उदमीराम को बुलाकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा की सुखदेव पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए मृतक का  मंगलवार को पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें