फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने की रिकवरी 13 दिन में

Tue, 22 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय अगर किसी को फायदा पहुंच रहा है तो वह है सरकारी विभाग। नोटबंदी के बाद नगरपालिका, रेलवे, परिवहन, बिजली निगम को फायदा हुआ है। इन विभागों की लिस्ट में एक नाम जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का भी जुड़ गया है। नोटबंदी ने फोकट का पानी गटकने वालों पर  कड़ा शिकंजा कस दिया है। नोटबंदी के फैसले के बाद लोग अपने 1000 और 500 रुपये के नोट से बिल भर रहे हैं। केंद्र सरकार के इस निर्णय से उक्त विभागों की रिकवरी तेजी से हो रही है। जो काम पहले विभाग के कर्मचारी सालों से नहीं कर पाए थे वो काम नोट बंदी ने मात्र 13 दिन में ही कर दिया। पिछले 13 दिनों में विभाग की लगभग 9 लाख रुपये की रिकवरी हो गई। 8 नवंबर के बाद हर रोज रिकवरी बढ़ रही है। अभी यह सिलसिला 24 नवंबर तक जारी रहेगा। लोग 1000 और 500 के नोट निकालने के चक्कर में बिजली और पानी के बिल भर रहे हैं।
विज्ञापन


नोटिस का भी नहीं पड़ा था असर
जनस्वास्थ्य विभाग ने जुलाई माह में फोकट में पानी गटकने वालों को 31 जुलाई तक पानी का बिल  भरने के नोटिस जारी किए थे।  उन नोटिसों का डिफॉल्टरों पर कुछ ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा। नोटिस देने के बाद भी अगस्त माह में ज्यादा रिकवरी नहीं आई थी। लेकिन नोटबंदी का डिफॉल्टरों पर इतना जबरदस्त असर हुआ कि 13 दिन में 2 महीने के बराबर रिकवरी दे गए।

नोटबंदी के पांच दिन बाद पड़ा ज्यादा असर
वैसे तो 10 नवंबर से नोटबंदी का असर दिखना शुरू हो गया था लेकिन असली प्रभाव पांच दिन बाद देखने को मिला। 14 नवंबर को विभाग की पौने तीन लाख रिकवरी आई । 14 नंवबर को गुरुनानक जयंती की बैंकों एव सरकारी कार्यालयों की छुट्टी थी लेकिन उस दिन प्रदेश सरकार के आदेश पर विभाग में बिल भरने का काम जारी था। उसके बाद 18 नवंबर को लगभग 1 लाख 15 हजार तथा 19 को 1लाख 60 हजार रुपये की रिकवरी आई। बीच के दिनों में 60 हजार रुपये से भी अधिक रिकवरी प्रतिदिन रही।  जबकि 8 नवंबर को मात्र 9050रुपये की रिकवरी हुई थी। उक्त रिकवरी में छह महीनें में बिल अदा करने वाले उपभोक्ता भी शामिल हैं।
विज्ञापन


दिनांक                    रिकवरी रुपये में
14  नवंबर                    274872
15 नवंबर                       74008
16 नवंबर                       62443
17 नवंबर                       81742
18 नवंबर                      114465
19 नवंबर                      160031
20 नवंबर                       59392
-
वर्जन:
नोटबंदी के बाद रिकवरी का कार्य अच्छा चल रहा है। विभाग भी डिफॉल्टरों पर सख्ती बरत रहा है। 14 नवंबर को पौने तीन लाख की रिकवरी हुई थी। अभी पुराने नोट लेने का कार्य 24 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

-एक्सईएन रविंद्र गोठवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें