फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया वृद्धि पर एसयूसीआई ने किया प्रदर्शन

Thu, 30 Jun 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक इमेज
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल में प्रदेश सरकार द्वारा मंगलवार को चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा रोडवेज बसों के किराए में 10 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से  बढ़ोतरी करने पर एसयूसीआई कम्यूनिस्ट ने बुधवार को प्रदर्शन किया। एसयूसीआई  की जिला इकाई ने जिला के लोकल सचिव बलबीर सिंह के नेतृत्व में  प्रदर्शन कर महावीर चौक पर सरकार का पुतला फूंका तथा किराया बढ़ोतरी वापिस  करने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार को रोडवेज को घाटे से उबारने के लिए अवैध निजी बसों पर रोक लगानी चाहिए। परमिट व्यवस्था पर रोक लगाकर सभी रूटों पर हरियाणा रोडवेज की बसों की व्यवस्था करनी चाहिए। उच्च स्तर पर रोडवेज में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डीजल के भाव गिरने के बाद सरकार ने बस किराया बढ़ाकर आम लोगों पर किराए का बोझ बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को विभिन्न डिपूओं में खड़ी 400 बसों को चलाना चाहिए  व पूरा स्टाफ भर्ती किया जाए, ताकि बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिल सकें। बलबीर सिंह ने बिजली कर्मियों की दा दिवसीय हड़ताल का समर्थन व एस्मा का विरोध किया। इस मौके पर एआईयूटीयूसी के प्रधान शेरसिंह, सुभाषचंद्र एडवोकेट, अमर सिंह, सतीश कुमार, भीम सिंह, डीवाईओ के विजेंद्र, रणजीत व मास्टर सूबेसिंह आदि उपस्थित थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें