फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप सफाई कर्मचारियों ने किया झाडू प्रदर्शन

Wed, 20 Jul 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शाखा प्रधान मुकेश चांवरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को मांगों को लेकर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने शहर में झाडू़ प्रदर्शन किया। इस मौके पर संघ ने कहा कि सरकार लंबित मांगों पर विचार विमर्श कर उन्हें लागू करे, अन्यथा 20 जुलाई को शहर और प्रदेश भर में संघ झाडू प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह संगेलिया ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में सरकार से ठेका प्रथा पूरी तरह समाप्त करना, पालिका, परिषदों व नगर निगम में लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तक न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपए वेतन देना, कच्चे कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड बनाने व ईपीएफ की राशी खाते में जमा करना, कर्मचारियों को स्टेटमेंट देना, पक्के कर्मचारियों को 100-100 गज के प्लाट देना, पंजाब के समान वेतन लागू करना, छठे वेतन आयोग की विसंगतियां दूर को कर सातवां वेतन लागू करना शामिल है। इस मौके पर जगदीश बोयत, पूर्णचंद्र, राहुल, नरेश, सुरेश, भूपेंद्र, रामौतार, रोशन, वेदप्रकाश, देवेंद्र, मनोज देवी, सुनिता देवी, ओमा देवी, धनकोरी देवी आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें