फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहड़ में डूबने से व्यक्ति की मौत

Tue, 02 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तालाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल के गांव गहली में भैंस को नहलाते समय एक व्यक्ति की जोहड़ में  डूबने से मौत हो गई। देर सायं गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति को  बाहर निकालकर उसे नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने  उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मामला दर्ज कर  मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब  साढ़े पांच बजे गांव गहली निवासी 45 वर्षीय कंवर सिंह अपनी भैंस को नहलाने  के लिए गांव के जोहड़ पर ले गया था। भैंस इधर-उधर भाग रही थी, जिसके चलते उसने भैंस के बंधी बेल की आंटी बना कर अपने हाथ में डाल ली और उसे कंट्रोल  करने लगा। इसी दौरान भैंस जोहड़ के अंदर जाने लगी और कंवर सिंह को भी अपने  साथ खींचने लगी। हड़बड़ी में  बेल की आंटी को खोलने की कोशिश करने लगा,  लेकिन कंवर सिंह सफल नहीं हो सका और भैंस के साथ घिसटता हुआ जोहड़ के पानी  में चला गया। जोहड़ में नहा रहे बच्चों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को  दी। इसके बाद ग्रामीणों व तैराकों ने मौके पर पहुंचकर डेढ़ घंटे की कड़ी  मशक्कत के बाद व्यक्ति को बाहर निकला। मृतक मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें