फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन ने किया नहरों का निरीक्षण

Tue, 02 Aug 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक इमेज
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता श्रवण कुमार लांग्यान व स्टाफ ने अपने कार्यालय परिसर में  पौधारोपण किया तथा  इसके बाद इलाके की नहरों  का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को  निर्देश दिए।
विज्ञापन


कार्यकारी अभियंता ने महेंद्रगढ व नारनौल कैनाल तथा भोजावास, कपूरी, राता डिस्ट्रीब्यूट्री का निरीक्षण किया। बरसात  के पानी से नहरों के किनारे टूटे हुए थे तथा नहर के साथ बग्गी लोट रास्तों पर पेड़ो की टहनियां बढ़ी होने के कारण रास्ते अवरूद्ध थे। जिनकी वजह से नहर के विजिट करने में परेशानी हो रही थी। सभी नहर के साथ बग्गी लोट रास्तों साफ तथा टुटे नहर के किनारों को ठीक करने के अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जोहड़ों, वाटर टैंकों को भरवाने तथा टेल तक पानी पहुंचाएं। कार्यकारी अभियंता ने नहरों पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने ठेकेदारों बढ़िया गुणवत्ता  के काम करने के निर्देश दिए और कमी पाए जाने पर पेमेंट न करने की चेतावनी भी दी। इस अवसर पर एसडीओ नवीन रंगा,जेई उत्तम, नंदकिशोर, पवन आदि उपस्थित रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें