गांव में बाहर के रहने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही गांव में अवैध शराब की बिक्री करने वाले और आवारागर्दी करने वाले व्यक्तियों की सूचना भी पुलिस में दें। इसके अलावा गांव में ठीकरी पहरा लगाया जाए।
आईजी ममता के दिशा निर्देश पर डीएसपी महेश ने अटेली थाना में पंच-सरपंचों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि आम लोगों के सहयोग से ही पुलिस अपराध पर नियंत्रण कर सकती है। बैठक बुलाने के पीछे अपराध पर काबू पाना है। वे गांव के मुखिया है। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वे गांव में गलत होने वाले कामों को रोके। डीएसपी ने कहा कि ऐसे लोगों का पता नोट करे जो गांव में बार-बार आ रहा है। नेकी करके ऐसे लोग अपराध करते है। इसके लिए ऐसे लोगों पर नजर रखे। बैठक में सरपंच कुलदीप यादव, सरपंच धर्मेन्द्र यादव, सरपंच उर्मिला देवी, सरपंच शर्मिला देवी, सरपंच रामकिशन, सरपंच रणबीर, सरपंच बीर सिंह आदि उपस्थित थे।