फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे कर्मचारियों ने बकाया वेतन देने की मांग

Tue, 02 Aug 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
 तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने से परेशान भारत संचार निगम लिमिटेड में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य छोड़ विभाग के प्रति अपना रोष जताया। इस मौके पर कच्चे कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यालय प्रांगण में धरना दिया। इसके बाद उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर तीन माह के बकाया वेतन देने की मांग की।
विज्ञापन


बीएसएनएल कर्मी सुरेश कुमार, करतार सिंह, अमित यादव, राजन सिंह, जितेश यादव, राजबीर आदि ने बताया कि वे बीएसएनएल में ठेकेदार के तहत डीसी रेट पर कार्यरत हैं। उन्हें वेतन ठेकेदार द्वारा दिया जाता है। मगर ठेकेदार न तो उन्हें डीसी रेट के हिसाब से वेतन देता है और न ही समय पर वेतन देता है। ठेकेदार अपनी मनमर्जी से कई महीनों में एक बार वेतन देता है। इस प्रकार ठेकेदार कर्मचारियों का जमकर शोषण कर रहा है। संजय कुमार ने बताया कि 68 कर्मचारियों को 3 महीनों से ठेकेदार ने वेतन नहीं दिया है। जबकि बीएसएनएल प्रबंधन हर महीने ठेकेदार को सभी कर्मचारियों का वेतन उपलब्ध करवा रहा है। इस कारण उन्हें परिवार का पालन पोषण करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अब भी ठेकेदार ने उनके बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया और उनका शोषण करने पर रोक नहीं लगाई तो वे लंबे समय तक हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें