फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों ने प्रदर्शन कर सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

Sat, 05 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नारनौल में एनएचएम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान जिले के सभी एनएचएम कर्मचारियों ने जिला प्रधान धर्मेन्द्र यादव की अध्यक्षता में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय में उपायुक्त की अनुपस्थित में उपमंडल अधिकारी (ना.) को  मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि सरकार  एनएचएम कर्मचारियों के साथ बातचीत करके उनकी मांगों को तुरंत पूरा करें अन्यथा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सभी विभागों की कर्मचारी यूनियनों के साथ एक बड़ा जन आंदोलन शुरू करने पर मजबूर होगा।
विज्ञापन

इससे पहले धरने पर बैठेक कर्मचारियों को संबोधित करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि 31 अक्टूबर शाम को पुलिस ने एनएचएम व  सर्वक र्मचारी संघ के नेताओं को लगभग 28 घंटे नजरबंद किया गया था। जिसके विरोध में आज पूरे प्रदेश में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने अलोकतांत्रिक दिवस मनाया गया है। धरने में एएनएम, स्टाफ  नर्स, कंप्यूटर  सहायक, सूचना सहायक, सचिवय सहायक, लेखा सहायक, औषधाकारक, प्रयोगशाला  तकनीशियन, ईएमटी, कांउसलर, चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला  लेखा प्रबन्धक, जिला जांच एवं मूल्यांकन अधिकारी, डाटा मैनेजर, ड्राईवर,  एसटीएलएस, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ, एमपीएचई. ऐसोसिएशन तथा आशा कार्यकर्ता शामिल  हुई। धरने का संचालन जिला सचिव कृष्ण कुमार द्वारा किया गया। जिसमें जिले  में कार्यरत हड़ताल के दौरान प्रसूति वार्ड, लैब, एसएनसीयू, 102 सेवाएं आदि भी पूर्ण रूप से बंद रही।

वहीं शुक्रवार को पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया  तथा सरकार से मांग की है कि वह अपने अड़ियल रवैये को छोड़कर कर्मचारियों की  मांगो को पूरा करें। एनएचएम के जिला प्रधान हरकेश ने कहा कि जब तक बर्खास्त एनएचएम कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाता तथा कर्मचारियों की मांगो को पूरा नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।  इस मौके पर एनएचएम के उप प्रधान दिलबाग सिंह, डा. पुष्पेन्द्र, प्रेस सचिव  विनोद राव, संतोष, सुशीला, कन्ट्रोल रूम 102 के जिला प्रधान अशोक यादव,  प्रवीण शर्मा, डा. अमित शर्मा व कमलेश देवी आदि ने भी संबोधित किया। इस  दौरान सिंचाई विभाग यूनियन अशोक यादव, पीडब्लयूडी मेकेनिकल यूनियन के कौशल  कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग यूनियन के रामकुमार, सचिन, सर्व कर्मचारी संघ के  केन्द्रीय कमेटी सदस्य महेन्द्र बोयत, जिला सचिव किरोड़ीमल सैनी, रोडवेज  यूनियन के जिला प्रधान राजपाल यादव, आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान सरिता  देवी, सीटू के रोहताश गोठवाल, कामरेड राधेश्याम आदि ने धरने पर पहुंचकर एनएचएम कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें