फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज ने रुलाया, नहीं चले बिजली उपकरण

Sat, 02 Jul 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली
विज्ञापन
नारनौल में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने और कई घंटों की बारिश के बाद भी बिजली कट लगते ही उमस और गर्मी से लोग बेहाल हो गए। शुक्रवार को करीब चार एमएम बारिश हुई बरसात से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। इसके अलावा लो वोल्टेज की वजह से बिजली के उपकरण नहीं चले। इस कारण लोग रातभर परेशान रहे। शुक्रवार शाम तक समस्या का समाधान नहीं होने से सभी लोग बेहाल रहे।  
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह आई बरसात राहत के साथ समस्या भी लेकर आई। बरसात के कारण क्षेत्र की बिजली समस्या हो गई। जिले में जहां कई जगह फाल्ट आए वहीं शहर में लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों को सताया। शहर में कई मोहल्लों में वीरवार शाम से लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। यह समस्या पूरी रात और शुक्रवार को दिन में भी रही। समस्या का समाधान शुक्रवार को शाम तक भी नहीं हो पाया। करीब 12 घंटे से भी ज्यादा समय तक बिजली सही नहीं रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इन मोहल्लों में हुई समस्या
वीरवार रात को लो वोल्टेज के कारण शहर के कई मोहल्लों में लोग परेशान रहे। इनमें रविदास मंदिर मार्ग, नई सराय, मन्नू नगर, ईश्वर कॉलोनी, निजामपुर रोड, श्याम कालोनी तथा मोहल्ला महल मिश्रवाड़ा में रही।
विज्ञापन


12 घंटे में भी नहीं हुआ समाधान
उक्त मोहल्लों के दिनेश कुमार, प्रदीप, राजेश, राकेश, पवन ने बताया कि रात को जहां लाइट डिम रही थी। वहीं शुक्रवार को पूरा दिन इन मोहल्लों में बिजली नहीं रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह कहना है लोगों का
इन दिनों बिजली की समस्या गहराती जा रही है। जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इसमें सुधार की आवश्यकता है।
प्रवीण कुमार

शहर में रात के समय बिजली लो वोल्टेज की रही। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे रात को नींद भी नहीं आई।
मोहनलाल

बिजली की मरम्मत गर्मियों और बरसात से पूर्व ही कर लेनी चाहिए। इस बार मरम्मत का काम सही नहीं हुआ। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। 
कर्मवीर  

बिजली की समस्या शहर में ज्यादा हो गई है। रात को सही प्रकार से लाइट नहीं आती। वहीं दिन में भी कई-कई कट लग जाते हैं। इससे लोग परेशान हैं।
महावीर

बारिश के कारण कहीं तार टूटने तो कहीं फाल्ट की समस्या आई थी। दिनभर कर्मचारियों ने लगकर इसको ठीक कर दिया है। इसी कारण लो वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई थी।
मनोज वशिष्ठ, एसडीओ
 
दिन में बिजली का समय बढ़ाने की मांग
मंडी अटेली के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली का अभाव होने के कारण इस गर्मी के मौसम में लोगों का हाल बेहाल है। दिन के समय लंबे समय तक बिजली गुल रहने के कारण लोगों के हजारों रुपये के उपकरण शोपीस बने हैं। ग्रामीण लोग इस हालात में दिन बिताने के लिए घर से बाहर पेड़ों की छांव में शरण लेने को मजबूर है। बिजली के शेडयूल पर नजर डाले तो रात के समय सांय 7 बजे से सुबह पांच बजे तक बिजली दी जा रही है वहीं दिन के समय दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक मात्र दो घंटे ग्रामीण लोगों को बिजली देने का प्रावधान है लेकिन इस शेडयूल के अंतर्गत भी बिजली के आंख मिचौनी का खेल लगातार जारी रहता है।

गत 18 मई को क्षेत्र को ओरेंज जॉन घोषित कर सरकार ने चार घंटे बिजली उपलब्ध कराने का प्रावधान बनाया। ग्रामीण क्षेत्र में 22 जून तक दोपहर 11 से 3 बजे तक चार घंटे बिजली उपलब्ध करवाई गई लेकिन अब फिर से दो घंटे बिजली देने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों के साथ-साथ मासूम बच्चों का गर्मी में हाल-बेहाल है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली सप्लाई का समय बढ़ाया जाए ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।

उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार चार घंटे बिजली देने का प्रावधान बनाया था। अब अधिकारियों के आदेश के बावजूद फिर से दो घंटे बिजली देने की समय सारणी बनाई गई है।
विज्ञापन

प्रदीप सोनी, एसडीओ दहबिवि निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें