फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों को पीटकर दुकान में लगाई आग, गाड़ियां भी फूंकी

Sat, 12 Nov 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सिंघाना रोड पर स्थित केशव नगर की गली नंबर-5 के पास स्थित शिवा डेंटिंग  पेंटिंग वर्कशाप में गत रात्रि करीब दस बजे अज्ञात लोगों ने दुकान में कार्य करने वाले दो युवकों के साथ मारपीट कर दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी में आग पर काबू पाया, परंतु दोनों गाड़ियां जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार संतलाल ने अज्ञात हमलावरों को गिरफ्तार करने और आग से जली गाड़ियों का मुआवजा देने की गुहार लगाई हैं। दुकानदार ने बताया कि रात्रि करीब दस बजे दुकान पर कार्य करने वाली विनोद और जीतू सोनी दुकान को बंद कर रहे थे तो अचानक गाड़ी में सवार होकर दो युवक उनके पास आए तथा उनके साथ मारपीट करने लगे। दोनों की आवाज सुनकर गली में स्थित मकान से दौड़कर वो दुकान पर पहुंचा तो दोनों युवक गाड़ी में सवार होकर भाग गए। इस मारपीट के दौरान विनोद का हाथ टूट गया। करीब 20 मिनट बाद गाड़ियों में सवार होकर 15-20 युवक और आ गए। इनको देखकर वो दुकान को खुला छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए भाग गए। काफी दूर तक पीछा  करने के बाद भी उन लोगों के हाथ नहीं आए तो अज्ञात लोगों ने दुकान के सामने डेंटिंग पेंटिंग के लिए खड़ी दो गाड़ियों को आग लगा दी। उक्त दोनों गाड़ियों  का कार्य लगभग पूरा हो चुका था। आग की सूचना वहां से गुजर रहे किसी  व्यक्ति ने फायरब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग तो बुझा  दी। परंतु तब तक दोनों गाड़ियां जलकर राख हो चुकी थी। वहीं उनके पास खड़ी  एक ओर गाड़ी भी आग से झुलस गई। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत दे  दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें