फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्षीय बच्चे की गाड़ी की चपेट में आने से मौत

Sat, 12 Nov 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव ढ़ाणा में स्कार्पियों गाड़ी की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।  मृतक गौरव के पिता सुनील ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मजदूरी का काम करता है।  शुक्रवार को  प्रात: जब वह अपनी पत्नी व बच्चे के साथ सतनाली में काम के लिए जा रहा था तो रास्ते में हरिजन चौपाल के पास उसका बेटा गौरव सड़क पर चला गया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो गाड़ी ने उसके बच्चे को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें