महेंद्रगढ़। गांव डेरोली अहीर में बृहस्पतिवार की रात्रि को एक घर से लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। वारदात उस समय की है जब मकान मालिक रात्रि को बैठक में सो रहा था। पीछे का जंगला तोड़कर चोरों ने घटना का अंजाम दे दिया। चोरी की सूचना मिलने पर डीएसपी महेंद्रगढ़ बिरेम सिंह, थाना प्रभारी रणजीत सिंह, तथा सीआईए स्टाफ मौके पर पहुंचे। मौके से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने पैरों के निशान भी लिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
पीड़ित डा. धर्मबीर ने बताया कि वह रात्रि को बैठक में सो रहा था। उसके बेटे बाहर रहते हैं। घर पर वह और उसकी पत्नी ही रहती हैं। उसने बताया कि सुबह जब उसकी पत्नी उठकर पशुओं को चारा डालने गई थी तो उसने बाहर संदूक और कपड़े बिखरे हुए पड़े देखा, जंगला भी टूटा हुआ है तो उसने अपने पति को बताया। पति धर्मबीर भी यह देखकर अचंभित रह गया है। उसने गहने तथा रुपये की जांच की तो सब कुछ गायब मिला। उसने बताया कि चोर 35 हजार रुपये नकद व 4 लाख रुपये के आभूषण उड़ा ले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और पीड़ित के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।