फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने घर में खड़ी गाड़ी पर बरसाये पत्थर, मामला दर्ज

Sat, 23 Jul 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव खोड़ निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने एक युवक के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व वाहन को क्षतिग्रस्त करने का  मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव खोड़ निवासी राजेश कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि गांव का ही निवासी गजेन्द्र नामक युवक घर में आकर गाली-गलौज करने लगा। जब उसको ऐसा करने पर मना किया गया तो उसने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इससे मकान के शीशे व बरामदे में खड़ी गाड़ी शीशे क्षतिग्रस्त  हो गए। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें