फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतनाली स्टेशन पर आए फर्जी एडीआरएम और सहायक गिरफ्तार

Sun, 28 Aug 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली रेलवे स्टेशन पर 19 अगस्त की बीती रात को स्वयं को रेलवे उच्च अधिकारी बताते हुए ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर से स्टेशन की रबड़ मुहर, कई दस्तावेज और मोबाइल फोन छीनकर भागे दोनों आरोपी युवकों को लोहारू जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को महेंद्रगढ़ न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  
विज्ञापन

  जीआरपी चौकी लोहारू इंचार्ज सुंदर सिंह के मुताबिक सतनाली स्टेशन मास्टर प्रदीप ने दी शिकायत में बताया कि 19 अगस्त की रात करीब 2.10 बजे दो युवक कार में सवार होकर सतनाली रेलवे स्टेशन पर आए। उनमें से एक ने अपने आपको एडीआरएम बीकानेर मंजीत कुमार तथा साथी को सहायक बताते हुए दस्तावेज आदि दिखाने को कहा और स्टाफ से बदतमीजी की। उनकी कार्यप्रणाली को देखते हुए शक होने पर जब स्टेशन मास्टर ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उनसे मारपीट की और स्टेशन से रबड़ मुहर, दस्तावेज व स्टेशन मास्टर का निजी मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। जीआरपी ने स्टेशन मास्टर प्रदीप की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ आईपीसी और रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। सुंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों मंजीत निवासी दगड़ोली और संदीप निवासी झोझूकला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें