फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बदलवाने बैंक पहुंचे उपभोक्ता, निराशा मिली

Fri, 11 Nov 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी करंसी को लेकर बाजार में वीरवार को अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रतिबंधित रुपये बदलवाने के लिए सुबह से ही हजारों लोग बैंक पहुंचे, लेकिन नए नोटों की सप्लाई नहीं पहुंचने से उन्हें निराशा पूर्वक वापस लौटना पड़ा। दिलीप कुमार, मनोज कुमार, बिक्रम सिंह, महेश, पंकज आदि ने बताया कि वे नोट बदलवाने के सुबह सात बजे से ही लाइन में लग गए थे लेकिन उनको निराशा ही हाथ लगी। 10 बजे बैंक खुलते ही धक्का-मुक्की की स्थिति हो गई। पंजाब नेशनल बैंक में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए तीन काउंटर लगाए गए। बावजूद लोगों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में 10, 20, 50, 100 के करीब 70 हजार रुपये की नकदी थी जो तीन घंटे में ही खत्म हो गई।  पीएनबी के 20 लाख से अधिक रुपये उपलब्ध कराया गए। रामसिंह, अशोक कुमार, राजेश कुमार, हंसराज ने बताया कि शुक्रवार को देव उठनी एकादशी होने के कारण शादी का साहा है।  विभिन्न रस्म पूरी करने के लिए छोटे नोटों की जरूरत पड़ेगी। सब्जी, कपड़े आदि खरीद प्रक्रिया बाधित बनी हुई है।
विज्ञापन


100 की गड्डी पर 500 कमीशन
शादियां होने के कारण छोटे नोटों की डिमांड बढ़ गई। 10 की गड्डी पर 250 तथा 100 की  गड्डी पर 500 रुपये बतौर कमीशन वसूल रहे हैं। 50 रुपये के नोट किसी भी कीमत पर उपलब्ध नहीं हो रहे। इससे ग्रामीणों को शादी के विभिन्न शगुन संपन्न करने में असुविधा रहेगी।

दुकानदारों की बिक्री चौपट
कृष्ण कुमार, कालूराम, जवाहर सैनी,  राजू किलानियां आदि दुकानदारों ने बताया कि अधिकांश ग्राहक पचास रुपये का सामान लेकर 500 या 1000 का नोट थमाते हैं। चिल्लर नहीं होने से उन्हें वापस भेजना पड़ता है। दो दिन से बिक्री चौपट है। बुधवार को खरीदी गई सब्जी बेच रहे हैं,  लेकिन खरीददार छोटे नोट नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें