फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में धांधली के आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
2
विज्ञापन
नांगल चौधरी। बूढ़वाल के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों को भेज दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण रोष बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग  द्वारा बूढ़वाल गांव को 24 लाख से अधिक ग्रांट मुहैया करवाई गई है। निर्धारित सड़क निर्माण की जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता पंचायती राज विभाग  को सौंप दी गई। पिछले 6 महीने से ठेकेदार सड़क निर्माण में जुटा हुआ है।  इस दौरान सरपंच ने निजी खर्चे से निर्माणाधीन रास्ते की मिट्टी उठवा दी, ताकि सड़क का निर्माण घरों के लेवल से ऊंचा नहीं हो। पिछले दो-तीन महीने से  ठेकेदार ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया है। बारिश होने के कारण खुदाई किए  गए रास्ते में पानी भर गया है। जिससे ग्रामीणों को घर से बाहर निकलना  मुश्किल हो गया है। वहीं गंदगी में मच्छर पनपने से विभिन्न बीमारी व  दुर्गंध होने लगी है। दीवारों में सीलन होने के कारण करीब 35 मकान गिरने के  कगार पर हैं। समस्या से बीडीपीओ, डीडीपीओ, एसडीओ, कार्यकारी अभियंता को  अवगत करवा दिया गया। जिसे करीब 15 दिन बीत चुके, अभी तक समाधान प्रक्रिया  आरंभ नहीं की गई। परेशान ग्रामीणों ने ठेकेदार से संपर्क किया, किंतु  उन्होंने काल रिसीव करना उचित नहीं समझा। उन्होंने बताया कि गांव में  छोटे-बड़े करीब 50 रास्ते हैं, जिनमें 45 कच्चे पड़े हैं। थोड़ी बारिश होते  ही पानी एकत्रित हो जाता है। हिसार-जयपुर राष्ट्रीय सड़क मार्ग से गांव तक  सड़क निर्माण करवाया गया था। जिसे लगभग 30 साल बीत चुके, अभी रिपेयर नहीं  करवाई गई। जर्जर मार्ग में रोजाना वाहन फंसने की समस्या बढ़ गई। ग्रामीणों  ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कंप्लीट नहीं होने के कारण पानी निकास अटक  गया। जिससे गांव में बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए। उन्होंने जिला उपायुक्त  से जल्द समाधान की गुहार लगाई है। अन्यथा ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने को  मजबूर होंगे।
विज्ञापन


समाधान को लेकर गंभीर नहीं विभाग
सरपंच मनोज कुमार ने  बताया कि सड़क निर्माण में धांधली व जलभराव की समस्या से विभाग, प्रशासनिक  अधिकारियों को अवगत करवा दिया। किंतु उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जलभराव से गांव के करीब तीन दर्जन मकान गिरने के कगार पर हैं। जानलेवा  हादसा होने पर जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।

रास्ते में पानी भरने से हई परेशानी
विभाग  के एसडीओ रतनलाल ने बताया कि बारिश होने के कारण सड़क निर्माण कार्य बंद  करना पड़ा। शुक्रवार को दोबारा शुरू करवाया जाएगा। ठेकेदार द्वारा निर्मित  सड़क को उखड़वाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में निर्धारित मापदंडानुसार  विकास कार्य संपन्न करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें