नारनौल। राजस्थान के गांव भालौठ निवासी 28 वर्षीय संजय का शव रविवार को फाटक नंबर 39 के नजदीक रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे लेकर उसकी जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया।
रेलवे पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह फाटक नंबर 39 किलोमीटर 48/6/7 गांव कादीपुरी के नजदीक जब रेलवे का कर्मचारी रेलवे ट्रैक की सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसने ट्रैक के पास एक शव दिखाई दिया। इसकी सूचना उसने रेलवे पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा उसकी जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने परिजनों के मौजूदगी में शव का रविवार को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया।