फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल जा रहे बच्चे को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 04 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अपनी मां के साथ ननिहाल जा रहे छह वर्षीय बच्चे को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। बोलेरो सवार हादसे के बाद गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे के वक्त बच्चे की मां अपने मायके माधोगढ़ के पास सवारी गाड़ी से उतरकर सामान उतारी रही थी जबकि बच्चा सड़क किनारे खड़ा था। पुलिस ने नाना की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   
विज्ञापन

मृतक बच्चे के नाना धर्मेंद्र उर्फ बबलू ने शिकायत में कहा है कि बबीता अपने बेटे प्रिंस उर्फ बंटी निवासी गांव चांदपुर भिवानी के साथ मायके माधोगढ़ मां-बाप से मिलने आई थी। वह माधोगढ़ के अड्डे पर सवारी गाड़ी से उतरी। उसके साथ प्रिंस उर्फ बंटी भी गाड़ी से उतर कर साइड में खड़ा हो गया। जब वह अपना सामान गाड़ी से उतार रही थी तो उसी दौरान एक सफेद रंग की बोलरो सतनाली की तरफ से आ रही थी। उस गाड़ी ने साइड में खड़े प्रिंस को टक्कर मार दी। प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग प्रिंस को एक निजी गाड़ी में सिविल अस्पताल ले गये। चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने धर्मेंद्र उर्फ बबलू के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगने के बाद प्रिंस दस से 12 फिट तक गाड़ी के साथ घिसटता चला गया। पुलिस ने महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। प्रिंस अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें