फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत महिला घायल

Sun, 13 Nov 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। रेवाड़ी रोड़ पर भड़क के पास रविवार की सुबह सड़क हादसे में एक बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि एक स्कूटी सवार युवती घायल हो गई। मृतक की पहचान कनीना वासी प्रवीण के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान पूजा वासी बव्वा के रूप में हुई है।  
विज्ञापन

एक बाइक पर सवार युवक प्रवीण कनीना से रेवाड़ी की ओर जा रहा था कि भड़फ गांव के समीप आगे जा रही एक स्कूटी सवार महिला को ओवरटेक करते हुए बाइक सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो गाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे सवार महिला और स्कूली चालक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बोलेरो में सवार चालक फरार हो गया। बताया जाता है कि बोलेरो गाड़ी नूंह से आई थी तथा धनौंदा में जा रही थी। हादसे में बोलेरो सहित बाइक और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को देखते ही वहां पर मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिलाओं को उठा कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ भेज दिया। पुलिस के अनुसंधान अधिकारी लालसिंह ने बताया कि मृतक के चेचरे भाई प्रीतम के बयान पर बोलरो चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें