फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला की फिसलने से मौत

Sun, 13 Nov 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एक गर्भवती महिला की रविवार को फिसलकर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पिता के बयान पर इत्तफाकिया हादसे का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुरानी मंडी निवासी 23 वर्षीय कमलेश की शादी गत वर्ष फरवरी माह में देवास गांव में हनुमान के साथ हुई थी। कमलेश चार माह से अपने मायके रह रही थी तथा वह सात माह की गर्भवती भी थी। मृतका के पिता के अनुसार शनिवार शाम को वह घर में फिसलकर गिर गई। इसके बाद उन्होंने एक प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। इससे उसको आराम हो गया। मगर  रविवार को सुबह करीब दस बजे उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। इस पर वे  कमलेश को नागरिक अस्पताल इलाज के लिए ले आये। जहां उसकी गंभीर हालत को  देखते हुए आगामी उपचार के लिए रोहतक रेफर कर दिया। अभी वे पुलिस लाइन के  पास ही पहुंचे थे कि कमलेश ने दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।  पुलिस ने नागरिक अस्पताल से मृतका का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप  दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें