फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगजनी में निगम के 1500 मीटर जलकर राख

Wed, 19 Oct 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। मंगलवार की रात बिजली निगम कार्यालय में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इसमें करीब 1500 मीटर और 15-20 कनेक्शन फाइलें जलकर राख हो गई। कनिष्ठ  अभियंता की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जेई सुबाराम ने बताया कि देर शाम करीब 6 बजे दफ्तर को बंद  कर घर रवाना हुआ था। 12 बजे तक कालोनी में कर्मचारी इधर-उधर घूम रहे थे। लगभग एक बजे नजदीक कमरे में सो रहे जेई सत्यपाल को पटाखे चलने की आवाज सुनाई दी। दरवाजा खोलकर देखने पर उन्हें दफ्तर में आग की लपेटें दिखाई पड़ी। उन्होंने तुरंत एसडीओ और दफ्तर इंचार्ज सुबाराम को सूचना दी। अन्य कर्मचारियों की मदद से आग बुझाई गई, लेकिन तब तक 1500 नए और पुराने मीटर जल चुके थे। सुबाराम ने बताया कि जरूरी रिकार्ड बैग में रखता हूं। करीब 15 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन फाइलें जमा करवाई थी। जोकि आगजनी में जलकर राख हो गई। पिछले कई दिनों से छापेमारी कर बिजली चोरी के केस बना रहे हैं। उन्होंने एलवन रजिस्टर जलाने के मकसद से आगजनी की वारदात पर संदेह जताया है। एसडीओ हनुमान यादव ने बताया कि आगजनी की विडियोग्राफी बनवाई गई है। स्थानीय पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर चुकी। कार्रवाई के लिए पुलिस व उच्चाधिकारियों को शिकायत भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें