फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में आग लगी, बड़ा हादसा टला

Tue, 27 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर के 11 हट्टा बाजार में रसोई में रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सिलेंडर में आग लग जाने के कारण परिवार में अफरा-तफरी मच गया। उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। अग्निशमन कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक दो मोबाइल एवं घर का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

   पीड़ित सुनील मिश्रा ने बताया कि छत पर उनकी पत्नी प्रियंका दोपहर में खाना बना रही थी। कुछ समय बाद ही रेगुलेटर में आग लग गई। सिलेंडर में लगी आग को देखकर परिवार वालों में अफरा- तफरी मच गया। जब उन्होंने सिलेंडर को बाहर निकालने का प्रयास किया तो  आग ओर तेज हो गई। इसके बाद उन्होंने फायर बिग्रेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। अगर सिलेंडर फट जाता तो एक बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें