फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन पर लगाया कब्जा करने का आरोप

Sun, 04 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बजाजा बाजार निवासी नरेंद्र सोनी ने पुरानी कचहरी के समीप एक जमीन पर नप के पूर्व चेयरमैन द्वारा कब्जा कर दुकान बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नप के अधिकारियों का भी हाथ है। ऐेसे में संलिप्त नगर परिषद के अधिकारियों एवं अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

सोनी ने रविवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि पुरानी कचहरी के समीप करीब साढ़े 78 गज में नगर पालिका के पूर्व प्रधान किशन चौधरी ने अपने लोगों से नाजायज कब्जा किया हुआ है। जमीन को अपने चालक जगदीश के नाम करके अधिकारियों से मिलीभगत करके फर्जी नक्शा पास करा लिया। उन्होंने बताया कि इस जमीन की मालिक नगर परिषद नारनौल है और इसका हाईकोर्ट में केस भी चला हुआ है। जिसमें अगली तारीख 13 सितंबर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि बड़े आश्चर्य की बात है कि नगर परिषद ही कोर्ट में उक्त जमीन की लड़ाई लड़ रही है तथा नप अधिकारियों ने उसी जमीन को नक्शा पास कर दिया।

झूठी शिकायत कर रहा सोनी
वहीं इस संबंध में नगर परिषद के पूर्व प्रधान किशन चौधरी का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप निराधार है। उनके भतीजे आकाश व नरेंद्र सोनी के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। जिसके खिलाफ शहर थाना में मामला भी दर्ज है। इस मामले को दबाने के लिए नरेंद्र सोनी झूठी शिकायतें करके उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें