नारनौल। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस पार्टी आपस में मिली हुई हैं। कांग्रेस दो भागों में बंट चुकी है तथा भाजपा लोगों के भरोसे पर खरी नहीं उतरी। वे रविवार को यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल में जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री जन नायक स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की 103वीं जयंती करनाल में प्रदेश स्तर पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाएगी। उन्होंने जिला कार्यकर्ताओं को जिला महेंद्रगढ़ से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भ्रष्टाचार के खिलाफ इनेलो पहले ही 400 पेज का ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को सौंप चुकी हैं। उनके खिलाफ पूरी जांच की जाए। इस मौके पर इनेलो किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण सिंह डाबड़ा, सतबीर नौताना, बजरंग लाल अग्रवाल, राव होशियार सिंह, भाना राम सैनी, कमलेश सैनी, मंजू चौधरी, राजकुमार खातोद, निर्मला तंवर, सुदेश ढिल्लो, विजय छिलरो, सुमित्रा सोनी, कमला चौधरी, शर्मिला पुनिया, उर्मिला यादव, सतबीर बडेसरा एडवोकेट, छोटे लाल गहली, सुरेश यादव पटीकरा, विद्यानंद लांबा, अमर सिंह ब्रह्मचारी, नरेश शेखावत, कर्मबीर यादव, सत्यनारायण गुप्ता, केदार नाथ गर्ग, संजीव गुप्ता, राव दारा सिंह, हरी राम सैनी, अशोक सैनी, बीर सिंह गहली, मुन्ना लाल शर्मा, भीम सेहरावत, लक्खी सोनी, सिकंदर गहली, जय सिंह सैनी, केशव वर्मा, रवीन्द्र गागड़वास, सरदार नौनिहाल सिंह, राम कुवार मकसुसपुरिया, बल्ली शेखावत, जयसिंह सैनी, कृपाल सिंह, नीतू यादव, शफी मोहम्मद, संदीप बारडा व अजय एडवोकेट आदि रहे।