फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने नहीं बढ़ाई सीटें, एमडीयू के निर्देश पर दाखिला प्रक्रिया शुरू

Tue, 26 Jul 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
MDU
विज्ञापन
नारनौल। उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के बीच तालमेल नहीं होना कहीं विद्यार्थियों पर भारी न पड़ जाए। उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला ने सोमवार सायं को सभी कॉलेजों को सूचित किया है कि अब तक सरकार ने कॉलेजों की सीटों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। सीटों को बढ़ाने के लिए सरकार से मांग की जा रही है। जैसे ही सीटों में बढ़ोत्तरी होगी सभी को सूचित कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों में 22 जुलाई को पत्र भेजकर यूजी कोर्स की 20 प्रतिशत सीटों में बढ़ोतरी कर पहली, दूसरी और तीसरी काउंसिल में नाम आने के बावजूद भी किसी कारण से फीस जमा नहीं करवा पाए विद्यार्थियों को एडमिशन देने के निर्देश दिए थे। इसके आधार पर सभी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया भी जारी है। वहीं मंगलवार को भी यूजी कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई, लेकिन उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला द्वारा कॉलेजों में भेजी गई सूचना के बाद कॉलेज प्रशासन असमंजस की स्थिति में हैं। ऐसे में महर्षि  दयानंद विश्वविद्यालय और उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला में तालमेल की कमी  विद्यार्थियों पर भारी न पड़ जाए। फिलहाल कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा भेजे पत्र के बाद महिला कॉलेज में कुछ समय के लिए दाखिला प्रक्रिया रोक दी गई थी, लेकिन बाद में दोबारा से शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


सीटों के बढ़ाने की प्रक्रिया
कॉलेजों में किसी भी प्रकार कोर्सों की सीटों को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला को निर्देश देगी। इसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग संबंधित  विश्वविद्यालय को सीटें बढ़ाने संबंधित सूचना देगा। तत्पश्चात विश्वविद्यालय उससे संबंधित कालेजों में विभिन्न कोर्सों की सीटों को  बढ़ाने की अनुमति देता है।

उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा भेजा गया पत्र
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेजों को भेजे पत्र लिखा है कि महर्षि दयानंद विवि द्वारा 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने संबंधित उन्हें अनेक काल व ई-मेल प्राप्त हुई हैं। इसलिए आपको सूचित किया जाता है कि प्रदेश सरकार द्वारा अब तक सीटों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस बारे में सरकार से अनुमति मांगी जा रही है। जैसे ही सरकार द्वारा इस बारे में कोई  जवाब मिलता है उन्हें सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार सायं को सूचना भेजी गई है। इसमें सरकार द्वारा सीटें नहीं बढ़ाने की बात कही गई है। उनको 22 जुलाई को एमडीयू से यूजी की सीटें बढ़ाने संबंधित पत्र मिल चुका है। इस पर दाखिला प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें