फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू

Fri, 11 Nov 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ग्लोबल इनिशिएटिव ऑफ एकेडमिक नेटवर्क (ज्ञान) कार्यक्रम के तहत हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन विभाग को चार कोर्सों में से तीसरे कोर्स ‘नवाचार लैब: विचारों से व्यापार तक' के प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। ज्ञातव्य है कि विश्वविद्यालय इससे पहले ज्ञान के तहत दो प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक करवा चुका है।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. सुनीता तंवर ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 से 22 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस सत्र का यह अंतिम ज्ञान कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण  लेने के इच्छुक व्यक्ति जो स्नातक पास हो हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से सफल कंपनियों को रोल मॉडल मानते हुए उनके अनुभवों से सीखकर अपने उद्योगों को चरमोत्कर्ष पर पहुंचाने में सहायता मिलेगी। मोनटेरी विश्वविद्यालय मैक्सिको के सहायक आचार्य प्रो. वेलेरी चिस्टोव प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे। प्रो. चिस्टोव कॉरपोरेट नवाचार, उद्यशीलता एवं रचनात्मकता के विशेषज्ञ है और उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के सलाहकार के रूप में व्यापक अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें