महेंद्रगढ़ के सूरजनवास एनबी 2 पंप हाउस के पास नहर में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को सौंप दिया।
मृतक कर्मवीर पुत्र सतवीर 2003 से गांव सिसोठ में रह रहा है। सेहलंग वासी 24 वर्षीय युवक कर्मवीर पुत्र सतवीर रविवार को मौहल्ला महायचान के रविंद्र, जोनी, विनोद आदि अपने दोस्तों के साथ सूरजनवास एनबी 2 पंप हाउस के पास नहाने के लिए चले गए। दोपहर तक घर नहीं पहुंचने के कारण कर्मवीर के पिता सतवीर सिंह ने दूरभाष से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई। सोमवार सुबह मौहल्ला महायचान से ससोठ के सरपंच को दूरभाष द्वारा घटना के बारे में जानकारी दी। कर्मवीर के पिता गांव के अन्य लोगों को लेकर पंप हाउस पर पहुंचे। नहर का पानी कम करवाने के बाद पंप हाउस से 1 किलोमीटर आगे कर्मवीर का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के पिता सतवीर के ब्यान पर इतफाकिया कार्यवाही करते हुए शव का उप नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कर्मवीर के साथ गए युवकों से गहनता से पूछताछ करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि घटना किस तरह घटित हुई है। इतफाकिया घटना है या साजिस के तहत नहर में डुबोया गया है।