महेंद्रगढ़ के गांव जाट-पाली में स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति आर.सी. कुहाड़ को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का सदस्य बनाया गया है। इसकी पुष्टि केंद्रीय विवि के पीआरओ प्रो. सिद्धार्थ ने की। उन्होंने बताया कि 28 जून को गजट नोटिफिकेश आया था। उसमें वी.सी. कुहाड़ का नाम है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग में 9 सदस्य का आयोग बनाया हुआ है। यह आयोग देश के सभी विश्वविद्यालयों पर नियंत्रण रखता है। देश में जितनी भी हायर एजूकेशन की पॉलीसिज, प्रोग्राम होते हैं वो सब आयोग के द्वारा ही तय किए जाते हैं। इसके अलावा देश के विश्वविद्यालयों को ग्रांट अप्रूवल, नई विवि की स्थापना तथा विवि को नए कोर्स देना आदि सभी यूजीसी का कार्य होता है। उनके यूूजीसी के मैम्बर बन जाने से केंविवि में खुशी का माहौल है। विवि के रजिस्ट्रार रामदत्त, एक्सईएन जितेंद्र, पीआरओ सिद्धार्थ सहित समस्त स्टाफ ने खुशी जाहिर की है। रजिस्ट्रार रामदत्त ने कहा कि केंविवि के लिए यह सौभाग्य की बात हैं कि क्षेत्र से वीसी कुहाड़ को यूूजीसी का मैंबर बनाया गया। उनकी सदस्यता से केंविवि को जरूर लाभ मिलेगा। इस अवसर पर केंविवि के वीसी. एवं यूजीसी के मैम्बर आर.सी.कुहाड़ ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के लिए नए प्रोग्राम लाए जाऐंगे। देश के विश्वविद्यालयों में जितनी भी समस्याएं उनको दूर करवाई जाएंगी। इस मौके पर शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, सांसद चौ.धर्मबीर सिंह, जिला उपायुक्त संजीव वर्मा, एसपी. हामिद अख्तर, एडीसी आरएस वर्मा, जिला परिषद् प्रमुख राजेश देवी, समाज सेवी पप्पल यादव, पूर्व जिला परिषद् प्रमुख सुरेंद्र कौशिक, पाली गांव के सरपंच सुरेंद्र सिंह, भुरजट गांव के सरपंच संजय तंवर ने उनको बधाई दी।