फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर नहीं पहुंची चिकित्सक, मरीजों ने किया हंगामा

Tue, 02 Aug 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
sd - फोटो : Getty Images
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल के नागरिक अस्पताल में महिला चिकित्सक के न आने पर मरीजों ने जमकर हंगामा किया। बाद में मौके पर पहुंचे वरिष्ठ  चिकित्सकों ने एक महिला चिकित्सक की ड्यूटी लगाई। जिसके बाद ही हंगामा कर रही महिलाएं शांत हुई।

स्थानीय नागरिक अस्पताल में सुबह आठ बजे से महिला चिकित्सक की इंतजार कर रही महिलाओं का सब्र का बांध दस बजते-बजते आखिर टूट ही गया। दस बजे तक भी किसी महिला चिकित्सक के न पहुंचने पर महिलाओं ने जमकर शोर-शराबा मचाया व अस्पताल प्रशासन को खरी खोटी सुनाई। सूचना पाकर वरिष्ठ चिकित्सकों के हाथ पैर फूल गए। डॉ. राजेश ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करते हुए चिकित्सक को महिला कक्ष से फोन पर तुरंत पहुंचने को कहा।  जिसके बाद दस बजे के लगभग महिला चिकित्सक डा. वर्तिका कक्ष में पहुंची। तब जाकर महिला ओपीडी शुरू हुई। एक दिन की छुट्टी के चलते सोमवार को मरीजों की संख्या भी ज्यादा रही।
विज्ञापन


वर्तमान में नौ महिला चिकित्सक हैं तैनात
वर्तमान में अस्पताल में नौ महिला चिकित्सक हैं। इनमें से चार चिकित्सक लंबे समय से गैर हाजिर हैं। जबकि एक चिकित्सक डॉ. रचना का तबादला हो गया है। चार महिला चिकित्सकों के अस्पताल में ड्यूटी होने के बावजूद दो घंटे तक ओपीडी का खाली रहना चिकित्सकों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।

 यह कहना है मरीजों का
- सुबह  आठ बजे से अपनी जांच के लिए बैठी हुई हूँ। मुझे पेट दर्द भी हो रहा है।  मगर चिकित्सक है कि आने का नाम नहीं ले रही। जिसके चलते मुझे भारी परेशानी  का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।--पूनम कुमारी, दताल

-मैं नौ माह की गर्भवती हूं। आज मैं जांच करवाने के लिए आई थी। मुझे बैठने व खड़ा होने में भारी परेशानी हो  रही है। मगर चिकित्सक अभी तक नहीं आई है। अस्पताल में मरीजों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।---पूनम देवी, गुवानी

-सुबह आठ बजे से लाइन  में बैठी चिकित्सक का इंतजार कर रही हूं। आज शिवरात्रि का त्यौहार होने के चलते सुबह से भूखे व प्यासे लाइन में बैठे-बैठे मेरा गर्मी के कारण जी घबराने लगा है व पेट दर्द करने लगा है। सरकार को ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।--- सपना, मूसनौता
विज्ञापन


महिला चिकित्सक डॉ. अनुराधा कोर्ट एवीडेंस के लिए गई हुई थी। डॉ. मोनिका की ड्यूटी नांगल चौधरी लगी हुई है। डॉ. वर्तिका व डॉ. अंजली की ड्यूटी आज ओपीडी में थी। मगर किसी सीरियस डिलीवरी को करवाने के लिए वे जच्चा-बच्चा वार्ड में अपनी सेवाएं दे रही थी। जिसके चलते मरीजों को परेशानी हुई। आगे इस चीज का ध्यान रखा जाएगा और मरीजों को परेशानी से बचाया जाएगा।
डॉ. लव कुमार,  चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें