फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्मा लगाकर लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का गला घोंट रही है सरकार: दुष्यंत

Thu, 30 Jun 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
 लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को ध्वस्त करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार कर्मचारियों के हितों को कुचलने के लिए एस्मा का सहारा ले रही है। एस्मा बेकाबू हालातों अथवा विद्रोह की स्थिति से निपटने के लिए लगाया जाता है लेकिन भाजपा सरकार प्रदेश में सामान्य परिस्थिति में भी एस्मा लगाकर तानाशाही रवैये का परिचय दे रही है। यह बात महेंद्रगढ़ के सतनाली की सेठ गजानंद धर्मशाला में बुधवार को इनेलो द्वारा आयोजित हल्का स्तरीय सद्भावना सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे सांसद दुष्यंत चौटाला ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने एस्मा लगाने का विरोध करते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले निजीकरण और ठेकेदारी प्रथा का न केवल विरोध किया था बल्कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और कर्मचारियों की समस्या का पहली कलम से समाधान करने का वायदा भी किया था। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी भी अपने अधिकारों और मांगों के लिए शांतिपूर्वक संघर्ष कर रहे हैं तो सरकार एस्मा कानून का दुरुपयोग कर रही है। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व सरकारों के समय भी आंदोलन हुए हैं, परन्तु प्रदेश में ऐसी स्थिति कभी नहीं हुई जैसी कि पिछले दिनों जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भाजपा के राज में हुई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अपने निजी स्वार्थों के लिए अपने निजी आदमियों के माध्यम से प्रदेश में आगजनी व लूटपाट करवाकर लोगों को भटकाया।

 दुष्यंत चौटाला ने हाल में हुए राज्यसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी व कांग्रेस ने स्याही बदल कर कांग्रेस के कुछ विधायकों के वोट रद्द करवाये। इस चुनाव में आयोग को भी चैलेंज किया गया है। उन्होंने  हरियाणा रोडवेज में बस किराये में हुई बढ़ोतरी पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में बस किराये में बढ़ोतरी में दो बार डीजल व पैट्रोल पर अतिरिक्त टैक्स लगा दिया और अब भाड़ा  बढ़ाकर ढाई करोड़ हरियाणा वासियों की जेब पर डाका डालने का काम किया है।   इस अवसर पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, जिला अध्यक्ष सतबीर सिंह नौताना, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, राजकुमार खतौद, रमेश पालड़ी, निर्मला तंवर, राव होशियार सिंह, बल्ली शेखावत, पवन एडवोकेट, एडवोकेट जसबीर ढिल्लो, राज गागड़वास हल्का अध्यक्ष आदि रहे।
विज्ञापन


उड़ता पंजाब मूवी देखते देखते उड़ता हरियाणा न बन जाए : दुष्यंत
प्रदेश में बढ़ती हुई ड्रग्स की वारदात को लेकर इनेलो के हिसार से सांसद चौ. दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश सरकार को घेरा है। एक निजी अस्पताल में पत्रकारों से रुबरू होते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश के छोटे से कस्बे नरवाना में 200 स्मग्लर पकड़े गए थे।  उन्होंने कहा कि जब एक छोटे से कस्बे में 200 समग्लर मिले हैं तो पूरे हरियाणा का क्या हाल होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार को नसीहत दी कि प्रदेश सरकार प्रदेश की व्यवस्था को सुधारने में ध्यान लगाए कहीं ऐसा न हो कि हम उड़ता पंजाब मुवी देखते  देखते उड़ता हरियाणा न बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें