फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के पास पानी खत्म, मारामारी शुरू

Thu, 30 Jun 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में जनस्वास्थ्य विभाग के पास स्टोर पानी खत्म होने से शहर में पेयजल को लेकर हाहाकार मच गया है। बुधवार को मोहल्ला सैनीपुरा और बास में लोग सड़कों पर उतर आए। मोहल्ला बास के लोगों ने नारनौल-महेंद्रगढ़ हाईवे पर जाम लगाकर विरोध जताया। नाराज लोगों का कहना था कि पांच दिन से उनके मोहल्ले में पानी नहीं आ रहा है। भरी गर्मी में पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। करीब एक घंटे लगे जाम में दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी। लोगों के आक्रोश को देखकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी के उपमंडल अभियंता रवींद्र गोठवाल ने मौके पर पहुंचकर शीघ्र पेयजल आपूर्ति का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। विभाग का कहना है कि उनके पास 20 जुलाई तक पानी का स्टोर था, जिसे उन्होंने 26 जुलाई तक चलाया है। अब केवल थोड़ा पानी बचा है। 2 जुलाई को नहर आएगी। तब तक लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ेगा।   

कुछ दिनों से मोहल्ला सैनीपुरा और बास में पेयजल की भारी किल्लत चल रही है। बुधवार को मोहल्ला बास के लोग सड़कों पर उतर आए और नारनौल-महेंद्रगढ़ हाईवे जाम कर दिया। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। मोहल्ला बास की संतोष, रमेश अजय और अन्य लोगों ने बताया कि पांच दिन हो गए हैं। उनके घरों में पानी नहीं आ रहा। वे दूसरी जगहों से पानी लाने को मजबूर हैं। इतनी तपती गर्मी और उमस से लोगों को वैसे ही जीना मुहाल हो रखा है। पेयजल किल्लत होने से स्थिति बदतर हो गई है। इन लोगों ने बताया कि पांच दिन से उनके घरों में पानी की बूंद भी नहीं आई है। नहाने की तो दूर पीने का पानी भी नहीं है। मेहमानों के लिए बाहर से पानी मंगवाना पड़ता है। मजबूरी में लोगों ने कैंपर मंगवाना शुरू कर दिया है। विभाग को कई बार पानी की कमी को लेकर सूचित किया जा चुका लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही है। इसी कारण मोहल्लावासियों ने सुबह नौ बजे ही स्टेट हाईवे पर एकत्रित होकर जाम लगा दिया। करीब 200 लोगों ने हाईवे पर पत्थर और अन्य अवरोधक रखकर जाम लगाया। जाम करीब एक घंटे तक लगा रहा। मौके पर पहुंचे एक्सईएन रवींद्र गोठवाल ने तुरंत पानी की आपूर्ति चालू करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग के पास पानी हुआ खत्म:
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पास पानी का स्टोर खत्म हो गया है। अब विभाग के पास नाम मात्र का पानी बचा है। जब तक नहर नहीं आएगी तब तक शहरवासियों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ेगा। विभाग के पास 20 जून तक पानी का स्टोर था लेकिन उसके बाद भी विभाग ने पानी सात ज्यादा चला दिया। अब नहर दो जुलाई के करीब आनी है तब तक शहर को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।

मोहल्ला सैनीपुरा में पानी की मारामारी
मोहल्ला सैनी पुरा में भी पानी के लिए मारामारी हो रही है। मोहल्ले में तीन दिन से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण मोहल्ला सैनीपुुरा निवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोग मोहल्ले में स्थित पानी की टंकी, हनुमान मंदिर और बास स्कूल से पानी भरकर ले जा रहे हैं। पानी की टंकी पर लाइट नहीं होने की वजह से पानी खत्म हो गया है। विजय, जयपाल कृष्ण, राहुल ने बताया कि सभी लोगों ने पैसा एकत्रित कर तीन घंटे जेनरेटर चलाया। इसी दौरान पानी के लिए महिलाओं में कलह भी होने लगा। जेनरेटर मालिक ने एक हजार रुपये प्रति घंटे के हिसाब से चार्ज किया।  
विज्ञापन


लोगों से आह्वान करते हैं कि पानी का उचित प्रयोग करें। पानी को व्यर्थ न बहाएं। उनके पास 26 जून तक पानी था। उन्होंने 26 जून तक लोगों को पेयजल उपलब्ध करा दिया है। अब नाम मात्र का पानी बचा है। दो जुलाई को नहर आएगी तब तक पानी का संकट रहेगा। पानी की एक-एक बूंद लोगों के लिए कीमती है। जहां नल खुले हैं उन पर टोंटी लगाएं।
रवींद्र गोठवाल, एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें