फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आशा वर्कर्स ने किया प्रदर्शन

Sun, 31 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Protest Shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल में आशा  वर्कर्स यूनियन की सचिव आशा देवी के नेतृत्व में रविवार को आशा वर्कर्स ने शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन चितवन वाटिका से जुलूस के रूप में महावीर चौक होते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव के निवास तक किया गया। जहां पर आशा वर्कर्स ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पुतला फूंका।
विज्ञापन


इस मौके  पर आशा देवी ने कहा कि हमने स्वास्थ्य में को अपनी मांगों बारे बार-बार  अवगत करवाया। लेकिन आज तक हमारी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दें रही है। उनकी मांगों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को स्थायी कार्यक्रम बनाया, 45 वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू  करते हुए आशाओं को ग्राम स्तरीय स्थायी स्वास्थ्य कर्मचारी नियुक्त करना, 18 हजार न्यूनतम वेतन दना, आशाओं को पेंशन, प्रसूति अवकाश एवं  स्वास्थ्य सुविधाओं समेत तमाम सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना, राष्ट्रीय  स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत आशा फैसलिटेटर को हटाने का निर्णय तुरंत वापस लेना, 2016-17 के बजट में  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पर्याप्त बजट आवंटित करना, आशा वर्कर्स के  के हुए बजट को तुरंत जारी करना, आशाओं के फिक्स मानदेय को बिना किसी शर्त के 500 से 1000 रुपए करना, रजिस्टर के रखरखाव के लिए आशाओं को हर महीने 500 रुपए देना तथा रजिस्टर के रख रखाव के लिए ट्रेनिंग देना, जेएसवाई के आडिट पर तुरन्त रोक करना, आशाओं के ड्रेस के पैसे हर 6 महीने में देना एवं इस राशि को 200 रुपए से बढ़ाकर कम से कम  800 रुपए करना, आशाओं को ड्रेस के साथ जूते, बैटरी व छतरी देना आदि मांगे शामिल हैं। इस मौके पर राजबाला, मनीषा,  कमलेश, बिमला, कमला, सीटू के जिला प्रधान हरिराम, कामरेड रोहताश  गोठवाल, कामरेड सुन्दरराम व कामरेड मंजीत इत्यादि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें