फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली से दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

Mon, 04 Jul 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल में रविवार को पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में शहर में साइकिल पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ सुबह पुलिस अधीक्षक के निवास  स्थान से डिप्टी स्पीकर संतोष यादव के पिता मास्टर भगवान सिंह ने हरी झंडी  दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


रैली में साइकिल सोशल क्लब, आरएसओ, एंटी क्राइम यूथ  क्लब के साथ-साथ शहर के कई लोगों ने हिस्सा लिया। यह रैली हुडा कालोनी  नारनौल से होती हुई सुभाष पार्क में पहुंची। रैली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  के साथ-साथ पौधे लगाओ पर्यावरण बचाओ का भी संदेश दिया। हुडा कालोनी में कालोनी वासियों ने रास्ते में रैली रोक पुलिस अधीक्षक का फूल मालाओं से  स्वागत किया और कहा कि वे भी इस मुहिम में सभी कालोनी वासी साथ है। रैली समापन के समय पुलिस अधीक्षक ने सुभाष पार्क में 50 पौधे भी लगाए और कहा की आज पर्यावरण बचाने की सख्त जरूरत है। इस मौके पर शिवलाल यादव, मानसिंह यादव, केके शर्मा, वासुदेव, बीएल शर्मा, आरएसओ राजेश, आनन्द जोशी,  टेक चन्द, महावीर अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, काशीराम अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें