फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर ताला जड़ की नारेबाजी 

Sat, 02 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
तालाबंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलीमपुर गांव के पास ठेका खोले जाने से नाराज सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने शुक्रवार को आक्रोश जताया। नाराज लोगों ने शराब ठेके को ताला लगाकर विरोध जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को ठेका खोलने को कहा लेकिन ग्रामीण ठेका बंद कराने की बात पर अड़ रहे। काफी देर तक गांव के पास ठेका खोले जाने को लेकर हंगामा चलता रहा। बाद में ठेकेदार द्वारा शराब ठेका अन्यत्र स्थानांतरित करने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद ठेके की चाबी ग्रामीणों ने ठेकेदार को सौंप दी।  
विज्ञापन


गांव सलीमपुर में शुक्रवार सुबह सैकड़ों महिलाएं और पुरुष गांव से शराब का ठेका बंद करो का नारा लगाते ठेके पर पहुंच गए। ठेके के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि शराब ठेका गांव के मुख्य रास्ते में खोला गया है। इस मार्ग से गांव की लड़कियां स्कूल और कॉलेज जाती हैं। शराबी ठेके के पास ही पड़े रहते हैं। इससे छात्राओं को स्कूल और कालेज जाने में दिक्कत होती है। छात्राएं इस रास्ते से निकलते से कतराने लगी हैं। ठेके पर मौजूद लोग महिलाओं और छात्राओं पर फब्तियां कसते रहते हैं। कई महिलाओं ने बताया कि जब घरेलू सामन मंगवाया जाता है तो सामान लाने की बजाय शराब पीकर घर आ जाते हैं। कई बार तो सब्जी की रुपयों का शराब ले आते हैं।

सरपंच ने किया प्रस्ताव पास
गांव के सरपंच शमशेर का कहना है कि ठेका बंद कराने का उन्होंने पंचायत का प्रस्ताव तक दिया था। इसके बावजूद यहां ठेका अलाट कर दिया गया है। उन्होंने  कहा कि यहां पर ठेका खोला जाना गलत है।
विज्ञापन


सेल्समैन ने दी पुलिस को सूचना
ठेके के सेल्समैन ने ग्रामीणों की भीड़ को देखकर इसकी सूचना ठेकेदार को दी। ठेकेदार ने इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे ठेकेदार और पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को काफी समझाया लेकिन ग्रामीण ठेके को बंद की बात को लेकर अड़े रहे। 

थाना प्रभारी पहुंचे मौके पर
ठेके पर तालाबंदी की सूचना के बाद मौके पर दल-बल के साथ थाना प्रभारी गुलाब सिंह पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण ठेके पर जड़ा ताला खोलने पर राजी नहीं हुए। बाद में ठेकेदार द्वारा अन्यत्र ठेका स्थानांतरित करने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने इस शर्त पर चाबी ठेकेदार को सौंपी कि जब तक प्रशासन उचित कदम नहीं उठाता तक तब ठेका नहीं खुलना चाहिए।

सीटीएम से भी मिले ग्रामीण
इसके बाद ग्रामीण नारनौल के सीटीएम से मिले। ग्रामीणों ने बताया कि सीटीएम ने एक सप्ताह में समाधान करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मौका देखकर अगर अवैध है तो इसे बंद करा दिया जाएगा और अन्यथा स्थान बदल दिया जाएगा। 
विज्ञापन


नियमानुसार ठेका लिया है। अगर प्रशासन उनको अन्यत्र स्थान देती है तो वे वहां ठेका लगाने को तैयार हैं।
अजय कुमार, ठेकेदार


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें