दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) की ओर से बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान कराने के लिए अप्रैल में 9 बैठकों का आयोजन किया जाएगा। निगम के प्रवक्ता ने बताया कि अप्रैल में आयोजित बैठकों में एक अप्रैल को अधीक्षक अभियंता कार्यालय परिसर (रेस्ट हाउस) जींद में, पांच अप्रैल को अधीक्षक अभियंता कार्यालय परिसर (पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस) पलवल में, आठ अप्रैल को विद्युत सदन, डी-ब्लॉक, विद्युत नगर हिसार में, 12 अप्रैल को अधीक्षक अभियंता कार्यालय परिसर फरीदाबाद में, 19 अप्रैल को अधीक्षक अभियंता कार्यालय परिसर नारनौल में, 22 अप्रैल को अधीक्षक अभियंता कार्यालय (कस्टमर केयर सेंटर) परिसर सिरसा में, 25 अप्रैल को अधीक्षक अभियंता कार्यालय परिसर रेवाड़ी में, 27 अप्रैल को अधीक्षक अभियंता कार्यालय परिसर भिवानी में और 29 अप्रैल को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम परिसर, हेतरी हाउस, आईडीसी एरिया, नजदीक सेक्टर-14, महरौली रोड गुड़गांव में आयोजित बैठक शामिल हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि इन बैठकों में सुनवाई के लिए सभी तरह की शिकायतें जैसे बिलिंग समस्या, वोल्टेज शिकायत, मीटरों से संबंधित शिकायत, बिजली आपूर्ति कटवाने और फिर जुड़वाने संबंधी, बिजली आपूर्ति में बाधाएं व बंद होना, दक्षता, सुरक्षा, विश्वसनीयता, हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के आदेशों की अनुपालना न करने संबंधी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं को फोरम में जाने से पूर्व ये सुनिश्चित करना होगा कि उसी मामले पर किसी अन्य न्यायालय में मामला लंबित न हो।