फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: हरियाणवी अभिनेत्री सपना शर्मा ने पति समेत चार पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

Sat, 08 Feb 2025 03:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

सपना ने बताया कि 25 जनवरी 2025 को उसके पति और सास ने मारपीट की, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है। 4 फरवरी को पति और जेठानी ने फिर मारपीट की, जिसके बाद उसने दिल्ली के नजफगढ़ थाने में डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
डांसर सपना शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणवी अभिनेत्री और डांसर सपना शर्मा ने अपने पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में सपना ने महिला थाना नारनौल में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पहली काउंसलिंग के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शादी के बाद से ही प्रताड़ना का आरोप
शिकायत के अनुसार, सपना शर्मा की शादी 2 मार्च 2024 को दिल्ली निवासी कमल के साथ अटेली में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। सपना का आरोप है कि शादी में परिजनों ने 25 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और सास ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप
शिकायत में सपना ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था और सास भी उसे दहेज के लिए ताने देती थी। उसने यह भी आरोप लगाया कि 28 मई 2024 को उसके जेठ ने पेट पर लात मारी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब उसने अपनी मां को यह बताया, तो उसके परिजन उसे मायके ले आए और अटेली सीएचसी में इलाज कराया। कुछ दिन बाद ससुराल वालों ने अपनी गलती मानकर उसे वापस बुला लिया, लेकिन फिर से मारपीट और प्रताड़ना शुरू हो गई।
विज्ञापन


25 जनवरी व 4 फरवरी को मारपीट का आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी
सपना ने बताया कि 25 जनवरी 2025 को उसके पति और सास ने मारपीट की, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है। 4 फरवरी को पति और जेठानी ने फिर मारपीट की, जिसके बाद उसने दिल्ली के नजफगढ़ थाने में डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जानकारी सपना के मायके वालों को दी, जिसके बाद परिजन उसे नारनौल ले आए।

पुलिस का बयान
महिला थाना प्रभारी मंजू शाह ने बताया कि शिकायत के बाद शनिवार को दोनों पक्षों को बुलाकर पहली काउंसलिंग करवाई गई है। आगे की कार्रवाई काउंसलिंग के नतीजे पर निर्भर करेगी, अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन


जांच जारी, कानूनी कार्रवाई की संभावना
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, और यदि काउंसलिंग के बाद भी समाधान नहीं निकलता, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें