गांव कुराहवटा में सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में रखा भूसा में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे रास्ता जाम हो गया। जाम के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी और नहर के पास से गुजरने वाले रास्तों से निकलना पड़ा। गांव कुराहवटा में सड़क पर एक ट्रैक्टर ट्राली भूसे की भरी खड़ी थी। ट्राली में अत्यधिक भूसा होने के कारण ऊपर तक तथा साइडों से बाहर निकली हुई थी। ऊपर से गुजरने वाले तारों से शार्ट सर्किट होने के कारण भूसे में आग लग गई। आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग को देखकर ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए और फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायद बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद तथा फायर बिग्रेड वापस लौटने पर भूसी में आग फिर से सुलग गई। ग्रामीणों ने फिर अग्निशमन विभाग को फोन किया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड गांव में फिर पहुंची और आग को बुझाया।
वहीं गांव खायरा में देर सायं बनी में आग जनी की घटना हुई। गांव की बनी में रखे ईंधन में आग गई। ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।