फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल डिपो को मिली पांच बस, 15 और मिलने की संभावना

विज्ञापन
फोटो नंबर-10नारनौल बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। बसों के संचालन को सुचारू रखने के लिए नारनौल डिपो में 5 नई बसों को शामिल किया गया है। वहीं, 15 बस भी जल्द मिलने की संभावना है। पांच बस मिलने से विशेष तौर पर लंबे रूट पर बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं, लंबे और छोटे रूट पर यदि कोई खराब हो जाती है या मरम्मत में समय लगता है तो उस जगह नई बसों को संचालित किया जाएगा। नारनौल डिपो में पहले 145 बस थी, जिसमें 125 बस हरियाणा रोडवेज और 20 बस किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित थी। खराब होने पर कई बार छोटे रूट पर संचालित बसों की संख्या में कटौती की जाती थी, ताकि लंबे रूट पर संचालन बना रहे।

वर्जन
बसों की मांग उच्च विभाग को भेजी गई थी, जिसके बाद हाल ही में 5 नई बसों को नारनौल डिपो में शामिल किया गया है। बसों की संख्या अब 150 हो गई है, जिसके बाद सभी रूट पर विशेष तौर पर लंबे रूट पर बसों के संचालन में सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतीश कमार, सीआई, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें