फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नाले में फंसा सांड़, क्रेन की मदद से निकाला बाहर

विज्ञापन
फोटो संख्या:75- मसानी चोक के पास नाले में फंसा नंदी---स्रोत- गोरक्षा टीम
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के मसानी चौक के पास स्थित एक नाले में सांड़ फंस गया। सुबह सात बजे बजरंग दल के जिला गोरक्षा प्रमुख को सूचना मिलने के बाद टीम सहित मौके पर पहुंचकर क्रेन बुलाई गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद नाले में फंसे सांड़ को निकालकर देवनारायण चिकित्सालय जाटवास में पहुंचाया।
विज्ञापन

बजरंग दल के गोरक्षा प्रमुख संदीप जैलदार ने बताया कि बुधवार सुबह सात बजे उन्हें सूचना मिली कि मसानी चौक के पास नाले में एक सांड़ फंस गया है। नाले से निकलने के प्रयास में वह घायल भी हो गया। मौके पर गोरक्षा दल की टीम व स्थानीय लोगों के मदद से क्रेन को बुलाया गया। सूचना के बाद देवनारायण चिकित्सालय से संजीव एंबुलेंस लेकर आए और सांड़ को उपचार दिया।
वहीं, बास खुड़ाना के पास अज्ञात वाहन से बेसहारा गोवंश के बछड़े के एक्सीडेंट की सूचना मिली। मौके पर डॉ. मोहित जांगड़ा व बजरंग दल की टीम मौके पर पहुंचकर बछड़े का इलाज कर बेसहारा गोवंश उपचार शाला में पहुंचाया। इस मौके पर हितेश, राजेश सैनी, पार्षद अशोक सैनी, नगर पालिका सफाई कर्मचारी रिंकू दरोगा सहित बजरंग दल की टीम व शहरवासी मौजूद रहे।

फोटो संख्या:75- मसानी चोक के पास नाले में फंसा नंदी---स्रोत- गोरक्षा टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें