फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल डिपो को मिली 10 नई बसें

Fri, 26 Sep 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

सार

नारनौल डिपो में हाल ही में 10 नई बसें शामिल की गई हैं, लेकिन कुल बसों में केवल 2 की वृद्धि हुई है। प्रबंधन के अनुसार, नई बसों का संचालन छोटे व ग्रामीण रूट पर बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो नंबर- 11नारनौल डिपो के वर्कशॉप में खड़ी नई बसें। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल। नारनौल डिपो के बेड़े में 10 नई बसें शामिल हुई हैं। 5 नई बस भी जल्द शामिल होंगी। 6 माह में नारनौल डिपो में 16 नई बस शामिल हो चुकी हैं।
विज्ञापन


नारनौल डिपो द्वारा 21 नई बसों की मांग की गई थी। मांग अनुसार 6 नई बस अप्रैल में डिपो को मिल गई थी। वहीं 10 नई बस सितंबर में डीपो को मिली है और शेष 5 बस भी सितंबर के अंत तक या अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक मिलने की संभावना है। नई बस आने के बाद छोटे व ग्रामीण रूट पर बस का संचालन बढ़ाया जाएगा। गौरतलब है कि गांव डेरोली जाट, रामबास आदि गांव के लोगों ने बस के संचालन को बढ़ाने के लिए डिपो प्रशाासन से मांग की थी।

नारनौल डिपो में अभी 130 बस हरियाणा रोडवेज की संचालित हैं। इसमें बीएस फॉर स्टैंडर्ड की 16 बसें हैं। राष्ट्रीय राजधानी अधिकृत क्षेत्र के अंतर्गत नारनौल डिपो से बीएस फॉर स्टैंडर्ड बसों को हटाया जा रहा है। जिसके तहत 10 नई बस आने के बाद भी डिपो में केवल 2 बसों की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 नई बसों की मांग की गई थी। इसमें से 6 बसें पहले आ चुकी हैं और 10 नई बसें अभी उपलब्ध हुई हैं। नई बसों का संचालन आगामी माह से किया जाएगा। आमजन की सुविधा के लिए रूट की योजना बनाकर छोटे व नए रूट पर बस के संचालन को बढ़ाया जाएगा।-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें