फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हैंडबॉल में नारनौल ने गुरुग्राम को हराया

Tue, 30 Sep 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 33गुरुग्राम के साथ मुकाबले से पहले गुरुग्राम के ​खिलाड़ियों के साथ जिले की अंडर-14
विज्ञापन
नारनौल। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत करनाल में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में नारनौल की अंडर-14 टीम ने लगातार दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज की।
विज्ञापन


मंगलवार को नारनौल की टीम का मुकाबला गुरुग्राम की टीम से हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए गुरुग्राम की टीम को 17-3 से हराया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी। गोल कीपर अहम मौको पर बेहतर रक्षण किया गया। जिससे गुरुग्राम की टीम सिर्फ तीन गोल ही कर सकी और जिले की टीम ने मैच को बड़े अंतर से जीतते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
अब क्वार्टर फाइनल में टीम का मुकाबला सोनीपत की टीम से होगा। शिक्षा विभाग के एईओ रमेश चंद्र ने अंडर-14 टीम को जीत की बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद है आगामी मुकाबलों में भी टीम बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंडर- 17 वर्ग के मुकाबले में जिले की टीम का मुकाबला सिरसा के साथ हुआ। टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, टीम को 2-11 से करारी हार मिली और टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई। इससे पहले गत सोमवार को भी अंडर-19 हैंडबॉल टीम रेवाड़ी के साथ हुए मुकाबले में हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी। ऐसे में अब हैंडबॉल प्रतियोगिता में जिले की उम्मीदें अंडर-14 टीम से बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें