फोटो 30ओद्यौगिक भ्रमण के दौरान आईटीआई के छात्र व स्टाफ। स्वयं
नारनौल। मंगलवार को आईटीआई के प्रशिक्षुओं के लिए नेशनल इंजीनियरिंग कंपनी का औद्योगिक भ्रमण हुआ। जिले के सभी सरकारी आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने भागीदारी की।
प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि सेवा पर्व के दौरान प्रतिदिन एक नया आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित करना व उन्हें उद्योगों से जोड़ना है। नेशनल इंजीनियरिंग कंपनी के संचालक राजेश कुमार ने प्रशिक्षुओं को कंपनी के कार्यों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
वहीं आईटीआई के उपप्राचार्य जीवन कुमार जिंदल ने प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार प्रारंभ करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर मेजर वीरेंद्र सेकवाल ने छात्रों को स्वच्छता एवं अनुशासन के प्रति जागरूक किया।
औद्योगिक भ्रमण के दौरान प्रशिक्षुओं ने कंपनी के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया और विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपने ज्ञान में वृद्धि की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को उद्योगों के वास्तविक कार्य-प्रणाली से अवगत कराना और उन्हें भविष्य में स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों के लिए प्रेरित करना रहा।