फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नारनौल कॉलेज की टीम रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान सप्ताह के अंतर्गत अंतर महाविद्यालय विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, द्वितीय स्थान राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ व तृतीय स्थान राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ की टीम ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा रही। विशिष्ट अतिथि प्रो. महेंद्र सिंह, डॉ. सुधीर लांबा व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव, प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ रहे।
प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान आज की मूल आवश्यकता है और इसके बिना किसी भी राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विज्ञान दैनिक जीवन की गतिविधियों से गहराई से जुड़ा हुआ है व किसी भी देश की समृद्धि और आर्थिक प्रगति का आधार विज्ञान ही है।।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उप-प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह, प्रो. डॉ. शमशेर सिंह, प्रो. डॉ. सोमवीर, प्रो. हीरा सिंह, प्रो. अलका, प्रो. अंशु यादव, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. अश्वनी, डॉ. संदीप कुमारी, डॉ. मंजू कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें