फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजावास गांव पहुंची अरावली पर्वत बचाओ यात्रा, ग्रामीणों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गुजरात से शुरू हुई अरावली बचाओ यात्रा वीरवार सुबह को महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव राजावास पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने 14 सदस्यीय दल का स्वागत किया। टीम ने ग्रामीणों से राजावास के पहाड़ी क्षेत्र का भ्रमण किया और ग्रामीणों ने खनन सहित अन्य प्रकार की गतिविधियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

वहीं दोपहर 12:30 बजे यात्रा चरखी दादरी जिले के गांव रामलवास के लिए रवाना हुई। यात्रा के अध्यक्षता नीलम अहलूवालिया ने ग्रामीणों को बताया कि यह यात्रा जन-जागरूकता अभियान है जिसका उद्देश्य अरावली पर्वतमाला को अवैध खनन, अतिक्रमण और अनियोजित निर्माण से बचाना है।
यह यात्रा लगभग 700 किलोमीटर लंबी है और गुजरात से शुरू होकर राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली तक जाएगी। अभियान का मुख्य लक्ष्य अरावली को केवल ऊंचाई के आधार पर परिभाषित करने की बजाय पूरे पारिस्थितिक तंत्र के रूप में संरक्षित करना है। यह आंदोलन पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें