नारनौल। यदुवंशी डिग्री कॉलेज पटीकरा में चल रहे पांच दिवसीय जिलास्तरीय जिला रेड क्रॉस शिविर का ऑल ओवर चैंपियन राजकीय महाविद्यालय नारनौल बना है। वहीं बेस्ट काउंसलर प्रो. डॉ. चंद्रमोहन और बेस्ट यूथ मेल कुलदीप कुमार जबकि बेस्ट फीमेल यूथ प्रिया रही।
भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय नारनौल प्रथम स्थान पर रहा जबकि राजकीय महिला महाविद्यालय सिहमा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरे स्थान पर राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल रहा।
सोलो डांस एकल नृत्य में राजकीय महाविद्यालय नारनौल प्रथम स्थान पर रहा जबकि राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरे स्थान पर यदुवंशी डिग्री कॉलेज पटीकरा रहा।
मोक ड्रिल प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय नारनौल प्रथम स्थान पर रहा जबकि यदुवंशी डिग्री कॉलेज पटीकरा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरे स्थान पर राजकीय महाविद्यालय अटेली रहा।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय अटेली प्रथम स्थान पर रहा जबकि सेंट्रल युनिवर्सिटी हरियाणा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरे स्थान पर राजकीय महिला महाविद्यालय सिहमा रहा।
इस शिविर में बेस्ट यूथ मेल कुलदीप कुमार राजकीय महाविद्यालय नारनौल जबकि बेस्ट फीमेल यूथ प्रिया राजकीय महिला महाविद्यालय सिहमा बनीं। इस शिविर में सभी गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में बेस्ट यूथ टीम और ऑल ओवर चैम्पियन ट्राफी का खिताब राजकीय महाविद्यालय नारनौल ने प्राप्त किया।
समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक और यदुवंशी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन राव बहादुर सिंह रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि पर प्राचार्य ब्रह्मा प्रकाश दहिया रहे।
अंत में यदुवंशी डिग्री कॉलेज पटीकरा के प्राचार्य बजरंग लाल यादव ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों सभी आगंतुकों और रेडक्रॉस सोसायटी परिवार डीटीओ राजकुमार, ओमप्रकाश, रेखा कुमारी, राजीव कुमार सुनील कुमार के सभी सम्मानित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।