फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नरेश चौधरी सर्वसम्मति से बने हुडा रेजिडेंट वेलफेयर एसाेसिएशन के प्रधान

Mon, 23 Jun 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-11आरडब्ल्यूए के प्रधान पद को लेकर हंगामा करते हुडा सेक्टर के लोग। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
नारनौल। हुडा रेजिडेंट वेलफेयर एसाेसिएशन का सर्वसम्मति से नरेश चौधरी को प्रधान चुना गया है। चुनाव करवाने के लिए आठ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था।
विज्ञापन


कमेटी ने काफी गहमा-गहमी के बीच आखिरकार नई कार्यकारिणी का गठन करवा दिया। बैठक में हुडा सेक्टर के काफी लोगों ने भाग लिया। कुछ पदों पर अपने-अपने लोगों को बनाने के लिए आपस में हंगामा भी हुआ। चुनाव के दौरान सबसे पहले पांच मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों को चुना गया।

इसके बाद छह कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए। इस तरह बाकी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। अंत में चुनाव प्रधान पद पर आकर अटक गया। इसके लिए तीन लोग मैदान में उतर आए, जिसे लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान रहे डॉ. आरएन यादव भी आगे आए। इस पर कुछ लोगों द्वारा विरोध जताया गया।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि जिस समय वह प्रधान रहे कुछ खास काम नहीं हुआ। इस बात को लेकर दो पक्षों में काफी हंगामा हुआ। इस पर डॉ. आरएन यादव ने अपना नाम वापस ले लिया। एडवोकेट रविंद्र यादव ने बताया कि अगर किसी पद पर सहमति नहीं बनती है तो आज ही वोटिंग प्रक्रिया की भी पूरी तैयारी की गई थी, लेकिन आरएन यादव द्वारा अपना नाम वापस ले लेने और प्रधान पद के तीसरे उम्मीदवार सुंदरलाल शर्मा उपप्रधान पद पर सहमत हो जाने के बाद नरेश चौधरी को सर्वसम्मति से प्रधान बना दिया गया। नवनियुक्त प्रधान नरेश चौधरी ने कहा कि वह हुडा सेक्टर की समस्याओं और विकास के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन


चुनाव समिति प्रधान एडवोकेट रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि एसोसिएशन का गठन सर्वसम्मति से किया गया है। इसके लिए आठ सदस्यीय चुनाव समिति बनाई गई थी। जिनमें रवि चौधरी, चंदन सिंह जालवान, बने सिंह यादव, सत्यवीर सिंह यादव, जयप्रकाश कौशिक, राजेंद्र यादव, रघुराज राेहिल्ला व अनिल गुप्ता को शामिल किया गया था। समिति प्रधान रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरडब्ल्यूए के चुनाव तीन महीने पहले हो जाने थे, लेकिन मौजूदा कार्यकारिणी द्वारा चुनाव प्रक्रिया समय पर नहीं करवाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें