फोटो 04 जरूरतमंद परिवार के लिए रक्तदान करते नरेंद्र सैनी। स्रोत: ट्रस्ट
नारनौल। युवा साथी ग्रुप हरियाणा व उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की आपातकालीन रक्तदान मुहिम एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए जीवनदायिनी साबित हुई। संस्था के सदस्य नरेंद्र सैनी ने आपातकालीन स्थिति में रक्तदान कर एक मरीज की जान बचाई।
आंत फट जाने के कारण एक मरीज की हालत गंभीर हो गई थी और उसे उपचार के लिए एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने तत्काल रक्त की जरूरत बताई।
यह सूचना युवा साथी ग्रुप और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट की टीम तक पहुंची तो संस्था के सदस्य नरेंद्र सैनी ने बिना किसी देरी के हॉस्पिटल पहुंचकर रक्तदान किया। नरेंद्र सैनी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। हमारा दिया हुआ एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।