फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विकास कार्य शुरू कराने व लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नपा पार्षद व नपा प्रधान ने दी धरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पिछले 15 माह से शहर के अटके पड़े विकास कार्याें को लेकर अब शहर की सरकार ने कमर कस ली है। एक सप्ताह में लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई व विकास कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर सोमवार को प्रधान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए सरकार व प्रशासन को एक सप्ताह में कार्रवाई शुरू नहीं करने पर शहरवासियों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
शहर के बिगड़े हुए हालात एवं रुके हुए विकास कार्यों को लेकर सोमवार को नगरपालिका कार्यालय में बैठक की गई। बैठक में नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी, उप प्रधान मंजू कौशिक सहित अनेक पार्षद शामिल हुए। बैठक में शहर की बिगड़ी हुई सफाई व्यवस्था, खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें, बदहाल सड़कों, पार्क के रखरखाव, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अतिक्रमण एवं अन्य अटके विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सभी ने शहर में विकास कार्य न होने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले 15 माह से अधिकारियों की लापरवाही के कारण 11 हट्टा बाजार व शहर की टूटी हुई अन्य सड़कों का एस्टीमेट बनाकर अभी तक कोई टेंडर नहीं लगाया गया है। पिछले 8 महीनों से शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व उठान का टेंडर भी नहीं हो पाया है। 1.10 करोड़ की लगात से नई लाइटें खरीदने की प्रक्रिया, रोजमर्रा कार्यों के बिलों पर अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर न करने के कारण रुके पड़े हैं। पिछले तीन-चार महीना से पेट्रोल पंप के बिल पास नहीं होने की वजह से टेंपो व ट्रैक्टर खड़े रहने की स्थिति में आ गए हैं। इसके अतिरिक्त अनेक कार्य ऐसे भी है जो अधिकारियों की लापरवाही से रुके हुए हैं। इस दौरान अधिकारियों ने केवल शहर के विकास कार्यों में रुचि न लेकर केवल एनडीसी करने में व्यस्त रहे जिसके कारण उनके ऊपर गलत एनडीसी जारी करने के मामले में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। इन सभी कार्यों को लेकर प्रधान रमेश सैनी ने डीएमसी नारनौल को पत्र लिखकर अवगत करवा दिया है।
इस दौरान नगर पालिका प्रधान, उप प्रधान व सभी उपस्थित पार्षदों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कामचोर अधिकारियों, कर्मचारियों पर कार्यवाही करते हुए उनकी जगह नए अधिकारी, कर्मचारी लगाकर रुके हुए विकास कार्यों को नहीं शुरू करवाया गया तो एक सप्ताह के अंदर हम शहरवासियों को साथ लेकर सभी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।
विज्ञापन

मीटिंग के दौरान नपा प्रधान रमेश सैनी, उपप्रधान मंजू कौशिक, पार्षद अशोक सैनी, पार्षद सुरेंद्र फौजी ,पार्षद विष्णु वाल्मीकि, पार्षद ममता सोनी, पार्षद सीमा सैनी, पार्षद सरिता राठी,पार्षद प्रतिनिधि संजय राठी, पार्षद प्रतिनिधि चेतन राव , पार्षद प्रतिनिधि राज सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें