फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने पुलिस ने दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली-सिहमा सड़क मार्ग पर हुई दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। गांव तिगरा निवासी चापसिंह ने पुलिस शिकायत में कहा कि गत 25 नवंबर को गांव के निवासी रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर अटेली से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान खोड़ गांव के समीप पहुंचे तो सुपर कैरी गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों घायल हो गए। घायल व्यवस्था में अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें